तो फिर आज मैंने प्रयास करके हिंदी का ब्लॉग लिखना आरम्भ कर ही दिया |
देखते है मैं कहाँ तक और कब तक इसको लगातार जारी रख पता हूँ |
आज की गतिविधियाँ :
१. आज है ११ sep २०१० और आज मुझको VAL ने आमंत्रित किया था यहाँ Columbus नगर में एक मंदिर को देखने के लिए | आज वहीँ पर गया था VAL के परिवार के साथ | बहुत अच्छा अनुभव रहा और मंदिर बहुत अच्छा था |
२. उसके बाद हमने दोपहर का भोजन VAL के घर पर ही किया जिसमे डोसा व् चटनी था जो की बहुत ही अच्छा था|
३. उसके बाद उसके घर पर एक फिल्म जिसका नाम था ROCKET SINGH सलेस्मन ऑफ़ थे इयर, वो देखी|
४. उसके बाद वो मुझको वापस होटल रूम पर छोड़ने के लिए आते हुए एक पार्क में लेकर गया था | वहां पर कुछ चित्र लेकर वापस होटल रूम पर आ गया |
आज के लिए बस इतना ही |
आगे सोचा है की राम प्रसाद बिस्मिल जी की जीवनी पढूंगा आज |
बाकि कल |
No comments:
Post a Comment